आज रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी और बजाज फाइनेंस की वजह से बाजार में जोश देखने को मिला। रिलायंस पर CLSA के 2970 के टार्गेट से रिलायंस इंडस्ट्रीज जोश में दिखाई दिया। ये शेयर करीब 3% उछला। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों में भी CLSA की रिपोर्ट से अच्छी खरीदारी नजर आई है। वहीं सरकारी बैंकों के शेयर में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा एक्शन एमएंडएम फाइनेंस (M&M Finance) और L&T (एलएंडटी) में देखने को मिला। इन दोनों स्टॉक्स पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह दी है।
