डीलर्स ने एक स्टॉक में कराई बंपर बिकवाली और दूसरे में जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम

ITC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस हैवीवेट स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने इस शेयर में बिकवाली करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की स्ट्रैटेजी अपनाने की राय है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 435-440 रुपये के स्तर तक फिसल सकता है

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 5:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BEL के रूप में डीलर्स ने पीएसयू शेयर पर दांव लगाया। डीलर्स ने बीईएल में बुलिश राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 195-200 रुपये के स्तर तक चढ़ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Rooms Check: सरकारी कंपनियों में फिर तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSE INDEX करीब 3.5% उछला। ONGC 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही REC, PFC में भी 5% से ज्यादा की तेजी नजर आई। वहीं NBFCs, सीमेंट और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा योगदान रहा। ये शेयर 6% से ज्यादा के उछाल के साथ Lift Time High पर पहुंचा। कंपनी का मार्केटकैप 19 लाख करोड़ के पार निकल गया। अदाणी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। अदाणी ENT में करीब 6% का उछाल दिखा। इसके साथ ही अदाणी पोर्ट, ACC, अंबुजा के शेयरों में भी 3 से 5% तक की तेजी रही। कमजोर नतीजों के बाद AU बैंक में तेज गिरावट नजर आई। ये शेयर करीब 10% गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना। SBI CARDS में भी 6% की तेज गिरावट रही। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। डीलर्स ने आज आईटीसी में बिकवाली करवाई। वहीं दूसरी तरफ बीईएल के शेयर में खरीदारी करने की राय दी।

    ITC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस हैवीवेट स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने आईटीसी के शेयर में बिकवाली करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की स्ट्रैटेजी अपनाने की राय है। डीलर्स ने नतीजों से पहले बिकवाली की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस शेयर में फ्रेश शॉर्ट बने हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर 435-440 रुपये के स्तर तक फिसल सकता है।

    ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति


    BEL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने पीएसयू शेयर पर दांव लगाया। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने बीईएल के शेयर में बुलिश राय दी है। डीलर्स का कहना है कि नतीजे के बाद घरेलू फंड्स इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर 195-200 रुपये के स्तर तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में HNIs ने खरीदारी की है। इसलिए शेयर में तेजी नजर आ सकती है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।