ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति
FACT पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 863 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 975 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। NMDC पर LKP Securities के रूपक डे ने 221 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 250 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 12:19 PM
Samvardhana Motherson पर SSJ Finance के विरल छेड़ा ने 116 रुपये के लेवल पर 130 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, LKP Securities के रूपक डे और SSJ Finance के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स खरीदारी करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY FACT
प्रशांत सावंत ने इसमें 863 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 975 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 825 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY NMDC
रूपक डे ने इस स्टॉक में 221 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 214 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 130 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 109 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY JK Paper
प्रशांत सावंत ने इसमें 440 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 415 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY GIC
रूपक डे ने इस स्टॉक में 362 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 348 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 420 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY L&T
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 3697 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3900 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 3580 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Delhivery
प्रशांत सावंत ने इसमें 418 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 475 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 395 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY REC
रूपक डे ने इस स्टॉक में 491 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 477 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ Finance के विरल छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY NTPC
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 321 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 345 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 309 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।