डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

PIRAMAL ENTERPRISES पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 865-875 रुपये तक जाने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 4:29 PM
HINDALCO पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स की शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक चढ़कर 580-590 रुपये तक जा सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: वित्त वर्ष 2024 के आखिरी सत्र में बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 22,400 के पार निकला। बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट तो सेंसेक्स 900 प्वाइंट से ज्यादा उछल गया।, रिलायंस, HDFC बैंक के साथ बजाज TWINS ने भी निफ्टी में जोश भरा। सरकारी बैंकों में आज जबरदस्त रौनक देखने को मिली। IOB, सेंट्र्लबैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7 -7 परसेंट तक ऊपर चढ़ गये। फार्मा, एनर्जी शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला। मार्च सीरीज में निफ्टी के मेटल और ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 4 परसेंट उछले। अंबुजा सीमेंट में प्रोमोटर अदाणी परिवार ने हिस्सेदारी बढ़ाई। अतिरिक्त 3.6% हिस्से के लिए करीब 6 हजार 660 करोड़ का निवेश करेंगे। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पिरामल एंटरप्राइजेज और हिंडाल्को के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    PIRAMAL ENTERPRISES

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पिरामल ग्रुप की कंपनी में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पिरामल एंटरप्राइज (PIRAMAL ENTERPRISES) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक स्टॉक में आज घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। डीलर्स को शेयर का स्तर 865-875 रुपये तक जाने की उम्मीद है।


    Ipca Labs का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

    HINDALCO

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने हिंडाल्को (HINDALCO) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 580-590 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स के अनुसार आज बाजार में अप्रैल सीरीज में नई खरीदारी हुई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।