बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी दिखी। सेंसेक्स 65,500 के पार निकला। जबकि निफ्टी 19400 के पार निकला। बैंक निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचता दिखा। फाइनेंशियल, सरकारी बैंक, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। अच्छे तिमाही अपडेट के बाद बजाज फाइनेंस का शेयर दौड़ा। आज ये 7% से ज्यादा के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना। बजाज फिनसर्व में भी 6% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। मर्जर रेश्यो के ऐलान के बाद IDFC फर्स्ट बैंक में मुनाफावसूली नजर आई। ये शेयर 3% से ज्यादा फिसल गया। हालांकि IDFC में ढ़ाई परसेंट की तेजी दिखाई। वहीं आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज फेडरल बैंक और इंडियन होटल के स्टॉक्स मे डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह दी है।
डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि आज इस बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST करने की सलाह है, यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। आज शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 7% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 5-7% का उछाल संभव है।
यतिन मोता ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने इस दिग्गज होटल स्टॉक पर दांव खेला है। डीलर्स ने इंडियन होटल के शेयर में मंदी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। आज इस शेयर में ताजा Fresh selling देखने को मिली। लिहाजा डीलर्स ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। इसका ओपन इंटरेस्ट 6% बढ़ा। इस शेयर में आज FII ने मुनाफावसूली की है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में गिरावट आयेगी और ये फिसलकर 375-380 रुपये तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)