Get App

डीलर्स ने बैंकिंग स्टॉक मे कराई खरीदारी और इस होटल स्टॉक में दी बिकवाली की सलाह

Federal Bank के शेयर पर यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इसमें खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। शेयर में आज नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 5-7% उछल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 3:55 PM
डीलर्स ने बैंकिंग स्टॉक मे कराई खरीदारी और इस होटल स्टॉक में दी बिकवाली की सलाह
Indian Hotel पर डीलर्स बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। इस शेयर में आज FII ने मुनाफावसूली की है

बाजार में रिकॉर्ड तेजी जारी दिखी। सेंसेक्स 65,500 के पार निकला। जबकि निफ्टी 19400 के पार निकला। बैंक निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचता दिखा। फाइनेंशियल, सरकारी बैंक, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। अच्छे तिमाही अपडेट के बाद बजाज फाइनेंस का शेयर दौड़ा। आज ये 7% से ज्यादा के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना। बजाज फिनसर्व में भी 6% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। मर्जर रेश्यो के ऐलान के बाद IDFC फर्स्ट बैंक में मुनाफावसूली नजर आई। ये शेयर 3% से ज्यादा फिसल गया। हालांकि IDFC में ढ़ाई परसेंट की तेजी दिखाई। वहीं आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज फेडरल बैंक और इंडियन होटल के स्टॉक्स मे डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह दी है।

Federal Bank

डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि आज इस बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST करने की सलाह है, यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। आज शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 7% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 5-7% का उछाल संभव है।

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, AU Small Finance Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें