डीलर्स ने हैवीवेट स्टॉक और पीएसयू शेयर में कराई खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा जोरदार मुनाफा

GAIL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी कंपनी गेल के शेयर में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इसका लक्ष्य 170-175 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 3:55 PM
RIL पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने दांव लगाया है। डीलर्स की रिलायंस पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: विप्रो के उम्मीद से बेहतर नतीजों से बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंट्राडे में विप्रो 12% से ज्यादा उछला। अब भी 7% की जोरदार तेजी कायम दिख रही है। नतीजों के बाद HCL टेक भी 3% दौड़ गया। निफ्टी IT इंडेक्स 2% की तेजी के साथ 52 हफ्तों के शिखर पर पहुंच गया। बाजार में फार्मा शेयरों में भी फुल एक्शन देखने को मिला। निफ्टी फार्मा इंडेक्स एक परसेंट से ऊपर है। वहीं 5% तेजी के साथ अरबिंदो, ग्लेनमार्क फार्मा वायदा के TOP 5 शेयरों में शामिल नजर आये। GRANULES, METROPOLIS, LAURAS LAB, ZYDUS LIFE भी 2-3% ऊपर नजर आया। रेलवे शेयरों ने फिर रफ्तार पकड़ी। IRFC 15% से ज्यादा उछल गया। RVNL भी 12% ऊपर नजर आया। इसके साथ ही IRCON, RAILTEL में भी 5% की तेजी दिखी। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स पर दांव लगाया। डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में गेल और रिलायंस के शेयर मे आ खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

    GAIL

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी कंपनी गेल के शेयर में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इसका लक्ष्य 170-175 रुपये प्रति शेयर तय किया है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है।

    Laurus Labs का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई


    RIL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया है। डीलर्स की रिलायंस पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2850-2900 रुपये तय किया है। घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। जनवरी सीरीज में शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।