Get App

Dealing Room Check: 12 रुपये से चढ़ सकता है ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार तेजी की संभावना

Dealing Room Check: ABFRL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 10 से 12 रुपये का उछाल संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 5:18 PM
Dealing Room Check: 12 रुपये से चढ़ सकता है ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार तेजी की संभावना
ONGC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 290-300 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: L&T को सऊदी आरामको से अगले 6 महीने में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद के चलते शेयर 3 परसेंट तक उछला। IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा। लेकिन ब्रोकरेज की राय अलग-अलग है। नोमुरा ने कहा US में ब्याज दरें घटने से डिमांड में रिकवरी संभव है। लेकिन जैफरीज और मोतीलाल ओसवाल का सेक्टर पर सतर्क नजरिया रहा। रियल्टी शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही सोभा भी 4% से ज्यादा उछला। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एबीएफआरएल और ओएनजीसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने आदित्य बिड़ला ग्रु के कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एबीएफआरएल (ABFRL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। जुलाई सीरीज में ओपन इंटरेस्ट 9% बढ़ा है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। इस शेयर में 10 से 12 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें