Dealing Room Check: - ऑटो और ऑटो फाइनेंसिंग कंपनियों में आज तूफानी रफ्तार देखने को मिली। शानदार बिक्री आंकड़ों के बाद आयशर मोटर्स 7% चढ़ गया। अशोक लीलैंड 5% दौड़ा। वहीं मारुति में भी 5% का उछाल देखने को मिला। दूसरी तरफ कमर्शियल गाड़ियों की फाइनेंसिंग से जुड़ी चोला फाइनेंस कंपनी का स्टॉक करीब 5% उछला। श्रीराम फाइनेंस में भी 3% की रौनक देखने को मिली। ऑटो के साथ IT शेयरों में भी तूफानी तेजी नजर आई। निफ्टी IT INDEX डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा। इन्फोसिस में तीन परसेंट का उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही HCL TECH, LTIM, LTTS में भी रफ्तार नजर आई। वहीं सरकारी बैंक और रियल्टी में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज आरईसी (REC) और अदाणी पोर्ट (ADANI PORT) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
