90 रुपये से ज्यादा उछल सकता है ये फार्मा स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

Dealing Room Check: TATA MOTORS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस ऑटो सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक FII की शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 760-775 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
AUROBINDO PHARMA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की फार्मा शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 1400-1450 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - नए साल में डिफेंस सेक्टर में काफी हलचल रहेगी। रक्षा मंत्रालय ने 2025 को ईयर ऑफ रिफॉर्म घोषित किया। डिफेंस इक्विपमेंट खरीदने का प्रॉसेस आसान होगा। साइबर, स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भी जोर होगा। दिसंबर में मारुति की बिक्री अनुमान से ज्यादा बढ़ी। कंपनी ने 29 परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेची। HYUNDAI ने expectations के मुताबिक गाड़ियां बेचीं। लेकिन बजाज ऑटो ने मायूस किया। कुल बिक्री में एक परसेंट का दबाव देखने को मिला। वहीं एस्कॉर्ट्स की सेल्स में करीब 11% की गिरावट देखने को मिली। M&M की बिक्री 16% बढ़ी लेकिन अनुमान से कम रही। इधर डीलर्स ने आज टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) और अरबिंदो फार्मा (AUROBINDO PHARMA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

TATA MOTORS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में FII की शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 760-775 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।


निफ्टी ने ऊपर की तरफ 23900 का लेवल ब्रेक किया तो दिखेगी अच्छी रैली, ट्रेडिंग के ये दो स्टॉक पर लगाएं दांव

AUROBINDO PHARMA

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अरबिंदो फार्मा (AUROBINDO PHARMA) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की फार्मा शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 1400-1450 रुपये तक के पोजीशनल लक्ष्य दिये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।