Dealing Room Check: बाजार में रिकवरी की रफ्तार कमजोर पड़ी। निफ्टी ऊपरी स्तरों से 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसला। बैंक निफ्टी लाल निशान में आया। मिडकैप और स्मॉल कैप की तेजी कम हुई। बांग्लादेश में तख्ता पलट से चुनिंदा भारतीय कंपनियों पर असर हुआ। बांग्लादेश में एक्सपोजर से मैरिको 5% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं बांग्लादेश के संकट की वजह से भारतीय टेक्स्टाइल कंपनियों में अच्छी रौनक देखने को मिली। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, KPR मिल्स और अंबिका कॉटन जैसे शेयरों में 7 से 15% का उछाल नजर आया। इधर डीलर्स ने आज एक्सिस बैंक (AXIS BANK) और आरईसी (REC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू सेक्टर के शेयर में मंदी करवाई है। डीलर्स ने आरईसी (REC) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में STBT की सलाह यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है। डीलर्स को लगता है ये शेयर गिर कर 550-560 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एक्सिस बैंक (AXIS BANK) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। FIIs ने बैंक शेयरों में बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 20-30 रुपये तक गिर सकता है। शेयर में नये शॉर्ट बने हैं। अगस्त सीरीज में इसका ओपन इंटरेस्ट 2% बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)