Top F&O Calls: आज सेंसेक्स और निफ्टी में कल के कोहराम के बाद रिकवरी देखने को मिली। बाजार की शुरुआत से ये तेजी पर कारोबार करते नजर आये। वहीं बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के कारण भारत के टेक्सटाइल्स स्टॉक्स की चमक बढ़ गई है। आज बाजारों में गोकलदास एक्सपोट्स, केपीआर मिल, अंबिका कॉटन मिल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स और अरविंद के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं एफएंडओ की बात करें तो गोदरेज प्रॉपर्टीज, आरती इंडस्ट्रीज, स्ट्राइड्स फार्मा, दीपक नाइट्राइट, आईजीएल और यूपीएल के स्टॉक टॉप गेनर्स रहे। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50000, 49900 और 49800 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
IEX Future : खरीदें - 195 रुपये, टारगेट - 210 रुपये, स्टॉपलॉस - 189 रुपये
Bharat Forge : बेचें - 1555 रुपये, टारगेट - 1480/1440 रुपये, स्टॉपलॉस - 1600 रुपये
Kotak Mahindra Bank Future : बेचें - 1771 रुपये, टारगेट - 1740/1730 रुपये, स्टॉपलॉस - 3050 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Indian Hotels पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Indian Hotels की अगस्त की एक्सपायरी वाली 620 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 19/22/25 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)