Dealing Room Check: अप्रैल के बिक्री आंकड़ों से पहले ऑटो शेयर टॉप गियर में नजर आये। इससे निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा। M&M करीब 5% उछला। इसके साथ ही TVS MOTORS, एस्कॉर्ट्स और अशोक लीलैंड में भी दो से तीन परसेंट की तेजी देखने को मिली। चौथी तिमाही में एक्साइड के अच्छे नतीजे आये। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 36% बढ़ा। इसकी मार्जिन में ढ़ाई परसेंट का उछाल दिखा। कंपनी कर्ज मुक्त हुई। इसका शेयर 5% से ज्यादा उछला। नतीजों से पहले REC में तेजी का करंट देखने को मिला। शेयर करीब 7 परसेंट दौड़कर वायदा का TOP GAINER बना। इसके पीछे-पीछे PFC ने भी रफ्तार पकड़ी। इसमें 6 परसेंट की तेजी दिखी। वहीं पावर ग्रिड में भी 3 परसेंट का उछाल नजर आया। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एक्साइड में और एक्सिस बैंक के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैटरी सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एक्साइड (EXIDE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर चढ़ कर 490-495 रुपये तक जाने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इसमें घरेलू फंड्स ने Q4 नतीजों के बाद शेयर में खरीदारी की है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एक्सिस बैंक (AXIS BANK) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 30-40 रुपये का पोजीशनल उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक बैंकिंग शेयरों में खरीदारी हुई है। वहीं FIIs ने शेयर में खरीदारी की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)