Dealing Room Check: टेलीकॉम सेक्टर पर सिटी की पॉजिटिव रिपोर्ट और स्पेक्ट्रम नीलामी में उम्मीद से कम खर्च से टेलीकॉम सेक्टर जोश में नजर आया। रिलायंस, भारती वोडा 3% तक ऊपर चढ़ गये। सीमेंट शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया सीमेंट में 15% का उछाल नजर आया। इसके साथ ही अल्ट्राटेक, रैमको और जेके सीमेंट में भी 2 से 3% तक का उछाल दिखा। वेदांता में करीब 4.5% हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई। वहीं मैप माई इंडिया में 143 करोड़ रुपये के शेयर बिके। दोनों कंपनियों में प्रोमोटर के शेयर बेचने की खबर के बाद दोनों कंपनियों के शेयर फिसल गये। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एबीएफआरएल और सिप्ला के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
