सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल नई ऊंचाई के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में वेदांता, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज ऑटो, टाट स्टील और ओबेरॉय रियल्टी के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एनएमडीसी, ओरैकल फाइनेंशियल, बलरामपुर चीनी, एमसीएक्स और डिक्सन टेक्नोलॉजी के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पीरामल एंटरप्राइजेज, एसीसी और रिलायंस में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि रैमको सीमेंट्स, जेके सीमेंट, नवीन फ्लोरीन, एबोट और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52900, 53000 और 53100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 51700 और 52500 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
LIC Housing Finance Future : खरीदें - 785 रुपये, टारगेट - 820/830 रुपये, स्टॉपलॉस - 775 रुपये
Reliance Future : खरीदें - 2971 रुपये, टारगेट - 3050/3070 रुपये, स्टॉपलॉस - 2945 रुपये
Apollo Tyres Future : खरीदें - 516 रुपये, टारगेट - 540 रुपये, स्टॉपलॉस - 502 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Federal Bank
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Federal Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Federal Bank की जून की एक्सपायरी वाली 180 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 5.75 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 10/12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)