30 रुपये उछल सकता है ये स्टॉक, डीलर्स ने फार्मा और ऑटो सेक्टर के शेयर में आज कराई खरीदारी

CIPLA पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 20-30 रुपये चढ़ सकता है

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 4:01 PM
Maruti Suzuki पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदने करने को कहा। डीलर्स की इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check : बाजार में आज बुल्स की जबरदस्त वापसी देखने को मिंली। अंकों की डबल सेंचुरी लगाकर निफ्टी 19050 के पार निकला। निफ्टी बैंक भी 400 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। Reliance, Infosys, ICICI Bank जैसे दिग्गजों ने छह दिनों की गिरावट के बाद बाजार में जोश भरा। हर 1 गिरने वाले शेयर के मुकाबले 9 शेयर चढ़े। जोरदार पिटाई के बाद मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में तगड़ा बाउंस बैक देखने को मिला। दोनों इंडेक्स करीब 2-2% ऊपर चढ़ गये। हर 1 गिरने वाले शेयर के मुकाबले 10 शेयर चढ़ गये। PNB और केनरा बैंक के अच्छे नतीजों ने पूरे PSU पैक में जोश भरा। PSU NIFTY बैंक इंडेक्स करीब 4 परसेंट ऊपर पहुंच गया। PNB, केनरा, यूनियन बैंक 5-6 परसेंट तक चढ़े। आज डीलिंग रूम्स में एक फार्मा और दूसरे ऑटो स्टॉक में जोरदार एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने फार्मा पैक से सिप्ला के स्टॉक पर खरीदारी करने की सलाह दी। जबकि ऑटो पैक से दिग्गज मारुति सुजुकी पर बुलिश राय दी।

    CIPLA

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज सिप्ला के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने कहा उनकी इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 20-30 रुपये का उछाल संभव है। अच्छे Q2 नतीजों के बाद FII ने शेयर में खरीदारी की है।

    Bajaj Auto का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा


    Maruti Suzuki

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी पर बुलिश रवैया अपनाया। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से ये स्टॉक खरीदने को कहा। डीलर्स के मुताबिक एनालिस्ट्स का मानना है कि Q2 मार्जिन प्रदर्शन के बाद EPS में अपग्रेड संभव है। डीलर्स की इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 10900-11000 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।