Dealing Room Check : बाजार में आज बुल्स की जबरदस्त वापसी देखने को मिंली। अंकों की डबल सेंचुरी लगाकर निफ्टी 19050 के पार निकला। निफ्टी बैंक भी 400 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। Reliance, Infosys, ICICI Bank जैसे दिग्गजों ने छह दिनों की गिरावट के बाद बाजार में जोश भरा। हर 1 गिरने वाले शेयर के मुकाबले 9 शेयर चढ़े। जोरदार पिटाई के बाद मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में तगड़ा बाउंस बैक देखने को मिला। दोनों इंडेक्स करीब 2-2% ऊपर चढ़ गये। हर 1 गिरने वाले शेयर के मुकाबले 10 शेयर चढ़ गये। PNB और केनरा बैंक के अच्छे नतीजों ने पूरे PSU पैक में जोश भरा। PSU NIFTY बैंक इंडेक्स करीब 4 परसेंट ऊपर पहुंच गया। PNB, केनरा, यूनियन बैंक 5-6 परसेंट तक चढ़े। आज डीलिंग रूम्स में एक फार्मा और दूसरे ऑटो स्टॉक में जोरदार एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने फार्मा पैक से सिप्ला के स्टॉक पर खरीदारी करने की सलाह दी। जबकि ऑटो पैक से दिग्गज मारुति सुजुकी पर बुलिश राय दी।
