Get App

Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई सबसे ज्यादा बिकवाली

BHEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी कंपनी भेल के शेयर में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने इस शेयर में मुनाफावसूली करने की राय दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 198-202 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 3:49 PM
Dealing Room Check: इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई सबसे ज्यादा बिकवाली
Ashok Leyland के स्टॉक पर डीलर्स ने ऑटो सेक्टर से दांव लगाया। डीलर्स ने आज अशोक लीलैंड के शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी है

Dealing Room Check: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में आज साढ़े तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी की 375 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट में HDFC बैंक का 200 प्वाइंट का योगदान रहा। सेंसेक्स भी 1300 प्वाइंट नीचे गिर गया। बैंक निफ्टी भी 1800 प्वाइंट टूटा। इसके साथ ही दूसरे बैंक शेयरों पर भी दबाव नजर आया। आज की गिरावट में मेटल शेयरों की चमक घटी। सेल, टाटा स्टील, हिंडाल्को, जिंदल स्टील, नाल्को जैसे दिग्गज 4 परसेंट तक लुढ़क गये। बाजार को ICIC LOMBARD के नतीजे पसंद आये। ये 7 परसेंट तेजी के साथ वायदा का सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर बना। L&T Tech के नतीजों से भी बाजार खुश हुआ। Q3 में कंपनी का मुनाफा साढ़े 6 परसेंट बढ़ने पर शेयर 3% चढ़ा। पूरे देश में एक रेट पर बिजली सप्लाई के बिजली मंत्री के बयान के बाद IEX 8 परसेंट टूटा गया। वहीं आज दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन नजर आया। आज भेल और अशोक लीलैंड के शेयर में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह होगी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी कंपनी भेल के शेयर में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने इस शेयर में मुनाफावसूली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें लक्ष्य के रूप में 198-202 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। घरेलू फंड्स ने आज शेयर में मुनाफावसूली की है।

सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें