खराब तिमाही नतीजों से HDFC बैंक में 6% तक की गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से बाजार भी गिर गया। निफ्टी की 250 प्वाइंट की गिरावट में HDFC बैंक का 170 प्वाइंट का योगदान नजर आया। सेंसेक्स भी 900 प्वाइंट नीचे खिसक गया। बैंक निफ्टी भी 1200 प्वाइंट टूट गया। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने इंडसइंड बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने एलएंडटी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा सच्चितानंद उत्तेकर ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने डालमिया भारत पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
प्रशांत सावंत ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 43 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 60/65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 29 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश सातपुते ने L&T पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T में 3597 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3720/3800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3560 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ABB India
सच्चितानंद उत्तेकर ने ABB India पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ABB India में 4850 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4950/5100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4790 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Dalmia Bharat
संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Dalmia Bharat का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Dalmia Bharat के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2271 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2830 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )