HDFC Bank Share Price : एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज 17 जनवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिली। दिग्गज स्टॉक 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ एनएसई निफ्टी का टॉप लूजर बना। बैंक द्वारा वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स (AIFs) के लिए प्रोविजन बढ़ाने के बाद आज बैंक के स्टॉक में तेज गिरावट नजर आई। वहीं नतीजों की बात करें तो HDFC Bank का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट में 33.5 प्रतिशत उछलकर 16,372 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 12259 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। Q3 में लोन ग्रोथ 4.9% रही। Q3 में नए स्लिपेजेज 7000 करोड़ रुपये रहे। Q3 में बैंक की NIM 3.6% पर बरकरार रही। इस दौरान क्रेडिट क्वालिटी में सुधार के संकेत मिले हैं। कमर्शियल और ग्रामीण मार्केट से क्रेडिट ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। वहीं रिटेल मॉर्गेज में 18% की ग्रोथ रही। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस पर निवेश रणनीति बताई है। बर्नस्टीन ने इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है।
मॉर्गन स्टैनली ने एचडीएफसी बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कम टैक्स के कारण Q3 में मुनाफे में तिमाही दर तिमाही 2% की वृद्धि हुई जो कि अनुमान से 4% अधिक है। NII अनुमान के अनुरूप तिमाही दर तिमाही 4% ऊपर रही। तिमाही दर तिमाही मार्जिन उम्मीद के मुताबिक स्थिर रही। क्रेडिट लागत अनुमान से अधिक रही।
जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर कोर PBT 4% ऊपर रही जो कि अनुमान के अनुरूप रही। बैंक एसेट क्वालिटी स्थिर रही। Casa ग्रोथ प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर रही।
एचएसबीसी ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2080 रुपये/शेयर से घटाकर 1,950 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि नजदीकी समय में कमाई पर दबाव नजर आ सकता है। इन्होंने FY24/25/26 के लिए इसका EPS 0.8/7.8/5.8% घटाया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)