Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ICICI LOMBARD पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी का मुनाफा 22 बढ़कर 431 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस प्रीमियम 13% बढ़कर 6,230 करोड़ रुपये रहा। रिटर्न ऑन एवरेज इक्विटी 14.3% से बढ़कर 15.3% रहा। Q3 में कंबाइन्ड रेश्यो 104.4% के मुकाबले 103.6% रहा

अपडेटेड Jan 17, 2024 पर 9:50 AM
GODREJ PROPERTIES पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बेंगलुरु के यशवंतपुर में अतिरिक्त 1 एकड़ जमीन खरीदी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। ब्रेंट का भाव 79 डॉलर के नीचे फिसला। ऑयल टैंकर्स रेड-सी में जाने से बच रहे हैं। मिडिल ईस्ट संकट और गहराया।इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) HDFC BANK (RED)

    Q3 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये हैं। Q3 में NII 4% बढ़कर 28,471 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफा 2.5% बढ़कर 16,372 करोड़ रुपये हो गया


    2) ICICI BANK (RED)

    HDFC BANK के कमजोर नतीजों से बैंकिंग शेयरों में दबाव संभव है

    3) WIPRO (RED)

    शेयर में जारी गिरावट आज भी कायम रहने की आशंका है। कल कंपनी का ADR 8% गिरा

    4) ICICI SECURITIES (GREEN)

    Q3 में आय 50% बढ़कर 1,322 करोड़ रुपये रही जबकि मुनाफा 67% बढ़कर 465.1 करोड़ रुपये रहा। Q3 में मार्जिन 62.3% से बढ़कर 68.9% रहा

    5) GODREJ PROPERTIES (GREEN)

    बेंगलुरु के यशवंतपुर में अतिरिक्त 1 एकड़ जमीन खरीदी है। जमीन की करीब 1.40 लाख स्क्वेयर फीट बिक्री क्षमता है

    6) COCHIN SHIPYARD (GREEN)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश, केरल के 2 दिनों के दौरे पर हैं। PM 4000 करोड़ रुपये के 3 बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे

    7) INDIGO PAINTS (RED)

    स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड ने 7.05 लाख शेयर बेचे हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने 2.75 लाख शेयर खरीदे हैं

    8) CAPACITE INFRAPROJECT (RED)

    सोसाइटी जनरल ने 6.02 लाख शेयर बेचे हैं

    9) PNC INFRATECH (GREEN)

    कंपनी को MP रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से 1174 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    10) RPSG VENTURES (GREEN)

    फंड जुटाने के मुद्दे पर कंपनी के बोर्ड की बैठक आज होगी

    Trade setup for today : मुनाफावलूसी जारी रहने की उम्मीद, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

    यतिन मोता की टीम

    1) RAIL VIKAS NIGAM (GREEN)

    भारत, विदेश में सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए करार किया। JV में कंपनी की 49% हिस्सेदारी होगी

    2) GMR AIRPORTS INFRASTRUCTURE (GREEN)

    सालाना आधार पर दिसंबर में यात्रियों की संख्या 15% से ज्यादा बढ़ी। दिसंबर में उड़ानों की संख्या 8% से ज्यादा बढ़ी

    3) ICICI LOMBARD (GREEN)

    मुनाफा 22 बढ़कर 431 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस प्रीमियम 13% बढ़कर 6,230 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंबाइन्ड रेश्यो 104.4% के मुकाबले 103.6% रहा। रिटर्न ऑन एवरेज इक्विटी 14.3% से बढ़कर 15.3% रहा

    4) IEX (GREEN)

    बिजली कानून 2024 के नए नियमों की ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की गई। आरके सिंह ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में भारत तेजी से बढ़ने वाला देश है

    5) NTPC (GREEN)

    बिजली कानून 2024 के नए नियमों की ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की है। आरके सिंह ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में भारत तेजी से बढ़ने वाला देश है

    6) SJVN (GREEN)

    बिजली कानून 2024 के नए नियमों की ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की है। आरके सिंह ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में भारत तेजी से बढ़ने वाला देश है

    7) G R INFRAPROJECTS (GREEN)

    कंपनी ने UP में 1085.5 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए करार किया

    8) PPL Pharma (GREEN)

    आज इस स्टॉक में मोमेंटम दिखाई दे सकता है

    9) DCB Bank Green (GREEN)

    RBI ने प्रवीण अच्युतन कुट्टी MD और CEO बनाने की मंजूरी दी

    10) Ambuja Cement (GREEN)

    मॉर्गन स्टैनली ने अंबुजा सीमेंट पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।