Dealing Room Check: बाजार में गिरावट के बाद निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रिकवरी दिखी। लेकिन कमजोर नतीजों के बाद एक्सिस बैंक में 6% की गिरावट से बैंक निफ्टी संभल नहीं पाया। ICICI बैंक भी नीचे गिरा। कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। नतीजों के बाद L&T पौने तीन परसेंट उछला। इसके साथ ही कमिंस, ABB और हैवेल्स भी डेढ़ से 2% चढ़े। वहीं नोमुरा की पॉजिटव रिपोर्ट के बाद 6% उछाल के साथ टाटा मोटर्स वायदा का टॉप गेनर बना। NESTLE INDIA के नतीजे हर पैमाने पर कमजोर रहे। नतीजे के बाद शेयर 3% टूटा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स इसके शेयरों में 215-225 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज पावर सेक्टर के दिग्गज शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आरईसी (REC) के शेयर में बिकवाली की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में नीचे की तरफ 585 से 590 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि इसमें अगस्त सीरीज में शॉर्ट बिल्ड अप का अनुमान है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)