Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टील स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, एफएमसीजी सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: Federal Bank पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 215-225 रुपये के लक्ष्य संभव है। डीलर्स ने कहा कि FIIs ने शेयर में खरीदारी की है

Yatin Motaअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 11:18 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टील स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, एफएमसीजी सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग
REC पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक पावर स्टॉक्स में 585 से 590 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर में अगस्त सीरीज में शॉर्ट बिल्ड अप दिख सकता है

Dealing Room Check: बाजार में गिरावट के बाद निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रिकवरी दिखी। लेकिन कमजोर नतीजों के बाद एक्सिस बैंक में 6% की गिरावट से बैंक निफ्टी संभल नहीं पाया। ICICI बैंक भी नीचे गिरा। कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। नतीजों के बाद L&T पौने तीन परसेंट उछला। इसके साथ ही कमिंस, ABB और हैवेल्स भी डेढ़ से 2% चढ़े। वहीं नोमुरा की पॉजिटव रिपोर्ट के बाद 6% उछाल के साथ टाटा मोटर्स वायदा का टॉप गेनर बना। NESTLE INDIA के नतीजे हर पैमाने पर कमजोर रहे। नतीजे के बाद शेयर 3% टूटा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और आरईसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स इसके शेयरों में 215-225 रुपये के लक्ष्य दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें