डीलिंग रूम्स में आज इस स्टील स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, एफएमसीजी सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: ITC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 480-490 रुपये का लक्ष्य संभव है

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 6:05 PM
SAIL पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक मेटल में शॉर्ट सेलिंग का अनुमान है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 135-138 रुपये के स्तर तक फिसल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: रिकॉर्ड ऊंचाई पर शुरुआत के बाद बाजार में मुनाफावसूली रही। रिलायंस, टाटा स्टील, भारती एयरेटल और HDFC बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया। मिडकैप, स्मॉलकैप में तगड़ी मुनाफवसूली रही। IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में तेज गिरावट दिखी।मेटल सेक्टर 3% से ज्यादा फिसला। रियल्टी और सरकारी कंपनियों का इंडेक्स भी 2% से ज्यादा नीचे गिरा। वहीं ऑटो, फार्मा और कैपिटल गुड्स भी डेढ़ परसेंट तक गिरे। इंफोसिस के शेयर 2% से ज्यादा ऊपर चढ़े। वहीं L&T टेक करीब 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। लेकिन खराब नतीजों से परिस्टेंट वायदा का टॉप लूजर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज आईटीसी और सेल के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    ITC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने होटल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आईटीसी (ITC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि बजट से पहले FIIs की FMCG में खरीदारी कर रहे हैं। शेयर में ताजा खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक चढ़कर 480-490 तक जा सकता है।


    Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, ITC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    SAIL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज स्टील सेक्टर के दिग्गज शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने सेल (SAIL) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक मेटल में शॉर्ट सेलिंग का अनुमान है। डीलर्स को शेयर 4-5% गिरने का अनुमान है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 135-138 रुपये के स्तर तक फिसल सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।