Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, ITC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 52100, 52000 और 51900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 2:52 PM
ITC पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 480 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज सेंसेक्स में विप्रो, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में इंफोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक, डीआरएल, ब्रिटानिया और टीसीएस के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि टाटा स्टील, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर लूजर्स के रूप में लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो एआईए इंजीनियरिंग, करूर वैश्य बैंक, एमफैसिस, अजंता फार्मा, बर्जर पेंट्स और फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52100, 52000 और 51900 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    ITC Future : खरीदें - 477 रुपये, टारगेट - 500 रुपये, स्टॉपलॉस - 465 रुपये

    Tata Consumer Products Future : खरीदें - 1195 रुपये, टारगेट - 1225 रुपये, स्टॉपलॉस - 1170 रुपये

    HCL Tech Future : खरीदें - 1596 रुपये, टारगेट - 1670 रुपये, स्टॉपलॉस - 1570 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः ITC

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने ITC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ITC की जुलाई की एक्सपायरी वाली 480 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 12 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।