सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल, SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 7.5% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकड रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.26% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY ICICI Bank
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1248 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1280 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1228 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Oracle Financial
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 10884 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 10500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 11800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Avanti Feeds
पंकज रांदड़ ने इसमें 619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 660 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 605 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY Narayana Health
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1252 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1290 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1230 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY IDBI
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 90 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 88.5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 104 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Ajanta Pharma
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 2308 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।