गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक खरीदने से होगी तगड़ी कमाई

Cummins के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली कॉल 107 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 140/180 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 65 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 20, 2024 पर 10:48 PM
KCP पर मार्केट एक्सपर्ट पार्थिव शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 246 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिकॉर्ड ऊंचाई पर शुरुआत के बाद निफ्टी में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। दिन के शिखर से करीब 140 प्वाइंट फिसलकर निफ्टी 24700 के करीब आ गया। रिलायंस, टेक महिंद्रा, भारती एयरेटल और L&T ने बाजार पर दबाव बनाया।मिडकैप में तगड़ी मुनाफवसूली देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने कमिंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने अरबिंदो फार्मा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एक्साइड पर दांव लगाया। जबकि पार्थिव शाह ने केसीपी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Cummins

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Cummins स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 107 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 140/180 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 65 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Aurobindo Pharma


    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Aurobindo Pharma पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aurobindo Pharma में 1347 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1380/1385 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1330 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Exide

    Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Exide पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Exide में 563 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 580 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 552 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः KCP

    मार्केट एक्सपर्ट पार्थिव शाह ने मिडकैप सेगमेंट से KCP का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि KCP के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 246 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।