डीलिंग रूम्स में आज इस बैंकिंग स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, अदाणी ग्रुप के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: SBI पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें STBT की सलाह यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनानी चाहिए। ये शेयर फिसलकर 850-860 रुपये तक जा सकता है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:29 PM
ADANI ENTERPRISES पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। इसमें 3300-3310 का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स ने नया शिखर हिट किया। एनर्जी शेयरों में दूसरे दिन भी अच्छी तेजी रही। तीन परसेंट से ज्यादा की तेजी के बाद पावरग्रिड वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही NTPC, टाटा पावर और ONGC में भी रौनक देखने को मिली। नतीजों के बाद कोल इंडिया भी करीब तीन परसेंट ऊपर चढ़ गया। QIP आने के बाद अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स में 16% की तेजी देखने को मिली। पहली तिमाही में अदाणी पोर्ट का मुनाफा 47% बढ़ा। रेवेन्यू में भी 13% की बढ़त रही। मार्जिन में भी सुधार दिखा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एसबीआई (SBI) और अदाणी एंटरप्राइजेज (ADANI ENTERPRISES) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    SBI

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयर में मंदी करवाई है। डीलर्स ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में STBT की सलाह यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि नतीजों से पहले इसमें FII बिकवाली कर रहे हैं। अगस्त सीरीज में ताजा शॉर्ट्स दिखे हैं। डीलर्स को लगता है ये शेयर लुढ़ककर कर 850-860 रुपये के लेवल तक जा सकता है।


    Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Apollo Hospitals का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    ADANI ENTERPRISES

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज अदाणी ग्रुप के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज (ADANI ENTERPRISES) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक आज इस शेयर में घरेलू फंड्स खरीदारी कर रहे हैं। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें ऊपर की तरफ 3300-3310 तक के लक्ष्य संभव हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।