Dealing Room Check: भारी गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। जापान और अमेरिका के संकट से बाजार डर गया। निफ्टी करीब 600 प्वाइंट नीचे चला गया। बैंक निफ्टी 1200 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। INDIA VIX में प्रतिशत के लिहाज से 2008 के बाद इंट्राडे की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। दुनिया में मचे कोहराम में ग्लोबल एक्सपोजर वाले शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई। मदरसन सूमी 11% से ज्यादा टूट गया। टाटा मोटर्स, SONA BLW, BHARAT FORGE भी 6% नीचे गिर गये। INFOSYS, TCS, BIRLASOFT जैसे IT शेयरों में भी आज ज्यादा दबाव नजर आया। इधर डीलर्स ने आज टाटा स्टील (Tata Steel) और ल्यूपिन (Lupin) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि कल नतीजों से पहले शेयर में खरीदारी हुई है। HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स को लगता है ये शेयर चढ़ कर 1980-1985 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज स्टील सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने टाटा स्टील (TATA STEEL) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में गिरावट मुमकिन है। डीलर्स को लगता है कि मेटल शेयर 3-4% गिर सकते हैं। घरेलू फंड्स ने मेटल शेयरों में बिकवाली की है। स्टील स्टॉक्स में नए शॉर्ट बने हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)