Stocks on Broker's Radar: डिवीज लैब्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, यूपीएल पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

DIVIS LABS पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग देकर इसका टारगेट 4830 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कपनी के Q1 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। पहली तिमाही में इसके कस्टम सिंथेसिस की बिक्री साल दर साल 46% बढ़ी जिससे नतीजे अच्छे रहे। मैनेजमेंट ने कस्टम सिंथेसिस और पेप्टाइड्स के बढ़ हुए वर्कफ्लो पर बुलिश कमेंट्री दी है

अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 12:46 PM
UPL पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 655 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: डिवीज लैब (DIVIS LABS) का पहली तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 21% बढ़कर 430 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में आय 19% बढ़कर 2,118 करोड़ रुपये रही। कंपनी को मैनेजमेंट को FY25 में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान है। बायोसिक्योर कानून मंजूर होने से अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं। फेज-2 और 3 मॉलेक्यूल्स में भी संभावनाएं दिख रही हैं। इस पर जेफरीज ने होल्ड करने का नजरिया दिया है। इसके अलावा एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और यूपीएल के स्टॉक्स ब्रोकर्स के रडार पर आ गये हैं। ब्रोकरेज फर्म ने यूपीएल पर बुलिश रेटिंग दी है जबकि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर नोमुरा ने खरीदारी की सलाह दी है। जानते हैं ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-

    JEFFERIES ON DIVIS LABS

    जेफरीज ने डिवीज लैब्स पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट 4830 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कपनी के Q1 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी की कस्टम सिंथेसिस की बिक्री साल दर साल 46% बढ़ी जिससे नतीजे अच्छे रहे। जेनेरिक और न्यूट्रास्युटिकल की बिक्री साल-दर-साल कम रही। जेनरिक में प्राइसिंग की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मैनेजमेंट ने कस्टम सिंथेसिस और पेप्टाइड्स के बढ़ हुए वर्कफ्लो पर बुलिश कमेंट्री दी है।

    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई


    Nomura On LIC Housing Finance

    नोमुरा ने एलआईसी हाउसिंस फाइनेंस पर खरीदरी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 875 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में एसेट क्वालिटी स्टेबर रही। क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट मुख्य रूप से ईसीएल रिवर्सल से प्रेरित रही। कंपनी का डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 19% बढ़ा जबकि तिमाही दर तिमाही 29% कम रहा। वहीं इसकी AUM ग्रोथ सालाना आधार पर 4.4%/ तिमाही आधार पर 0.6% कम रही। तिमाही आधार पर लोअर यील्ड के कारण NIMs में 40 बीपी की कमजोरी रही। उनका कहना है कि इसका 1x FY26 बुक वैल्यू पर वर्तमान वैल्यूएशन उचित लग रहा है

    JEFFERIES ON UPL

    जेफरीज ने यूपीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 655 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में कंपनी को घाटा हुआ है। कीमतें घटने से वॉल्यूम ग्रोथ का फायदा घटा है। इंडस्ट्री की ओवर कैपासिटी और चीनी प्रतिस्पर्धा के कारण वॉल्यूम के मोर्चे पर परेशानी हुई। लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि H2FY25 में रिकवरी के साथ कीमतें अब स्थिर हो जाएंगी। मैनेजमेंट ने FY25 के लिए आउटलुक बरकरार रखा है। FY26-27 EPS में 2% की कटौती की है जबकि FY25 में कटौती अपेक्षतया ज्यादा तेज नजर आई है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।