Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टील स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, फार्मा सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: LUPIN पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि कल नतीजों से पहले शेयर में खरीदारी हुई है। HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है। ये शेयर ऊपर की तरफ 1980-1985 रुपये तक जा सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 5:57 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टील स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, फार्मा सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग
TATA STEEL पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। इसमें नीचे की तरफ 3 से 4 परसेंट गिरावट की आशंका है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने मेटल शेयरों में बिकवाली की है

Dealing Room Check: भारी गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। जापान और अमेरिका के संकट से बाजार डर गया। निफ्टी करीब 600 प्वाइंट नीचे चला गया। बैंक निफ्टी 1200 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। INDIA VIX में प्रतिशत के लिहाज से 2008 के बाद इंट्राडे की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। दुनिया में मचे कोहराम में ग्लोबल एक्सपोजर वाले शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई। मदरसन सूमी 11% से ज्यादा टूट गया। टाटा मोटर्स, SONA BLW, BHARAT FORGE भी 6% नीचे गिर गये। INFOSYS, TCS, BIRLASOFT जैसे IT शेयरों में भी आज ज्यादा दबाव नजर आया। इधर डीलर्स ने आज टाटा स्टील (Tata Steel) और ल्यूपिन (Lupin) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि कल नतीजों से पहले शेयर में खरीदारी हुई है। HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स को लगता है ये शेयर चढ़ कर 1980-1985 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें