Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स करीब 400 प्वाइंट फिसला। निफ्टी ने भी सारी बढ़त गंवाई। हालांकि मिडकैप हरे निशान में बने रहने में कामयाब रहे। डिविडेंड पर बैठक से पहले BPCL में जोरदार तेजी नजर आई। शेयर करीब 3% की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। CG पावर के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। सेमीकंडक्टर असेंबली यूनिट की अर्जी देने की खबर से जोश आया। प्राइमरी बाजार जबर्दस्त गुलजार होता हुआ दिखाई दिया। TATA TECH और IREDA के इश्यू तीन गुना से ज्यादा भरे। गंधार ऑयल भी दो गुने से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही फ्लेयर राइटिंग का इश्यू भी पूरा भरा। इस बीच आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में हलचल नजर आई। आज अरबिंदो फार्मा और एनएमडीसी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि इस फार्मा स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। डीलर्स ने अरबिंदो फार्मा के शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस शेयर में लक्ष्य के रूप में 1065-1075 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 2% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने एनएमडीसी के स्टॉक में खरीदारी करवाई है। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। आज माइनिंग शेयरों में शॉर्ट कवरिंग होती हुई दिखाई दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 175-178 रुपये के लक्ष्य संभव हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)