Dealing Room Check: - बाजार में आज HDFC सिक्योरिटीज की बुलिश रिपोर्ट के बाद रियल एस्टेट शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी रियल एस्टेट इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ गया है। ओबेरॉय रियल्टी 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही प्रेस्टीज, लोढ़ा और DLF भी 2 से 5% उछल गये। वहीं मेटल और IT में आज दबाव देखने को मिला। वीवो मोबाइल के साथ ज्वाइंट वेंचर करार के बाद डिक्सन टेक का शेयर दौड़ा। शेयर में 4% का उछाल देखने को मिला। इधर डीलर्स ने आज सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) और हुडको (HUDCO) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स द्वारा शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक आज मिडकैप बैंकिग शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है मौजूदा स्तर से शेयर में 2-3% की तेजी देखने को मिल सकती है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पब्लिक सेक्टर कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने हुडको (HUDCO) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNI द्वारा शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 265-270 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं। इसका OI 15% बढ़ा और शेयर में फ्रेश खरीदारी हुई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)