Top F&O Calls: बाजार में आज दबाव देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो ओबेरॉय रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, मैक्रोटेक डेवलपर्स, हुडको, अरबिंदो फार्मा, ग्लेमार्क फार्मा, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, डीएलएफ के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि टाइटन, वेदांता, अबोट इंडिया, नालको, एचपीसीएल, टीसीएस, एंजेल वन, अदाणी ग्रीन और जेएसपीएल के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24700, 24800 और 24900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24600, 24500 और 24400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53700, 53800 और 53900 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53500, 53400 और 53300 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Godrej Properties Future : खरीदें - 2981 रुपये, टारगेट - 3070 रुपये, स्टॉपलॉस - 2930 रुपये
JSW Energy Future : खरीदें - 692 रुपये, टारगेट - 700/710 रुपये, स्टॉपलॉस - 680 रुपये
MCX Future : खरीदें - 6682 रुपये, टारगेट - 6750 रुपये, स्टॉपलॉस - 6550 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Indian Hotels पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Indian Hotels की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 870 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 20 रुपये का पहला टारगेट और 24 रुपये का दूसरा टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)