डीलिंग रूम्स में आज इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश, इस पीएसयू सेक्टर के स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग

Dealing Room Check: Eicher Motors पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 5780-5800 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 3:47 PM
NHPC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज HNIs की सरकारी पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 95-98 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है

Dealing Room Check: - LCR नियमों में होलसेल डिपॉजिट पर बड़ी राहत मिलने से सरकारी बैंकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। निफ्टी PSU बैंक करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक में 2 से 3 परसेंट का उछाल नजर आया। लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद में रियल्टी शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। सूत्रों के हवाले से एयरकंडीशन और रेफ्रिजरेटर बनाने कंपनियों को बड़ी राहत देने की तैयारी वाली खबर से वोल्टास, हैवेल्स, ब्लू स्टार के शेयर 2-2 परसेंट तक दौड़े। एक और ऑडिट की खबर से इंडसइंड बैंक का शेयर 4 परसेंट फिसला। इधर डीलर्स ने आज आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और एनएचपीसी (NHPC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

EICHER MOTORS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs की आज ऑटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर STBT रणनीति यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 5780-5800 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।


SBI का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NHPC

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एनएचपीसी (NHPC) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि आज HNIs की सरकारी पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 95-98 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।