SBI का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55500, 55200 और 55000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 2:40 PM
SBI पर Market Expert असित बरन पाती ने 850 के स्ट्राइक वाली मई की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 51 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 189अंकों की तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो आईआईएफएल फाइनेंस, एसजेवीएन, बर्जर पेंट्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी, मैक्स हेल्थकेयर, आरती इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी, कोलगेट और क्रॉम्प्टन के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि इंडसइंड बैंक, चोला इनवेस्ट, साएंट, नायका, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, आबीएल बैंक, सीजी पावर और बजाज ऑटो के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55500, 55200 और 55000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Hero Motocorp Future : बेचें - 3825 रुपये, टारगेट - 3760 रुपये, स्टॉपलॉस - 3860 रुपये

Pidilite Future : खरीदें - 3042 रुपये, टारगेट - 3100 रुपये, स्टॉपलॉस - 3020 रुपये

M&M Future : खरीदें - 2806 रुपये, टारगेट - 2850 रुपये, स्टॉपलॉस - 2785 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने SBI पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि SBI की मई की एक्सपायरी वाली 850 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 20.75 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 32/35 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।