शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

IIFL Finance पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 367 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। GIC पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने 427 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 460 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 1:32 PM
RR Kabel पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 972 रुपये के लेवल पर 1054 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Kotak Securities के अमोल अठावले और Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 3.4% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 1.4% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 1.8% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY IIFL Finance


पंकज रांदड़ ने इसमें 367 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 410 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 340 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY GIC

अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 427 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 417 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 460 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY RR Kabel

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 972 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 945 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1054 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY Astral

अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 1382 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1347 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1420 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

बाजार में लगातार छठे दिन खरीदारी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY NMDC Steel

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 37.78 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 36.4 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 41 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला स्टॉकः BUY IRB Infra

अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 48.82 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 51 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY PG Electroplast

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 981 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 935 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1045 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।