Dealing Room Check: - अमेरिका में मंदी की आशंका से IT शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली। IT इंडेक्स करीब ढ़ाई परसेंट फिसला। दिग्गजों से ज्यादा मिडकैप IT में प्रेशर नजर आया। कोफोर्ज, परसिस्टेंट, नौकरी तीन से पांच परसेंट गिरे। इसके साथ ही फाइनेंशियल, फार्मा और मेटल में भी बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। रियल्टी सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली दिखी। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब तीन परसेंट फिसला। ओबेरॉय रियल्टी, मैक्रोटेक डेवलपर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर तीन से चार परसेंट गिरे। सरकार के इक्विटी कनवर्जन से वोडाफोन आइडिया में जोरदार तेजी नजर आई। स्टॉक करीब 22 परसेंट ऊपर चढ़ गया। इंडस टावर भी 6 परसेंट ऊपर नजर आया। इधर डीलर्स ने आज एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और आरईसी (REC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
