Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: HPCL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 395-400 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 4:24 PM
Union Bank पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज पीएसयू बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 3-4% की अपसाइड दिखने की उम्मीद है

Dealing Room Check: - सोने में रिकॉर्डतोड़ रैली जारी है। MCX पर 10 ग्राम का भाव 95200 के पार निकला। कॉमैक्स में सोने का भाव 3300 डॉलर के पार निकला। इस साल अबतक दाम 32 परसेंट चढ़ चुके हैं। बाजार में आज इंडसइंड बैंक में 6 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। बैंक को बड़ी राहत मिली। एक्सटरनल एजेंसी की रिपोर्ट में डेरिवेटिव घाटा अनुमान से कम निकला। बैंक के नेटवर्थ पर 2.27% का निगेटिव इंपैक्ट पड़ा। पहले बैंक ने 2.35% के असर का अनुमान जताया था। APM गैस आवंटन में कटौती से गैस शेयरों में बिकवाली दिखाई दी। MGL करीब 4.5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही IGL का शेयर भी करीब 2 परसेंट नीचे गिर गया। इधर डीलर्स ने आज एचपीसीएल (HPCL) और यूनियन बैंक (Union Bank) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

HPCL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑयल मार्केटिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एचपीसीएल (HPCL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि DIIs की तरफ से आज इस शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 395-400 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है।


Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Astral का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

Union Bank

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने यूनियन बैंक (Union Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि शेयर में 3-4% की अपसाइड दिखने की उम्मीद है। डीलर्स ने कहा कि आज पीएसयू बैंकों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।