Dealing Room Check: - अच्छे नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक नए शिखर पर पहुंचे। दोनों पर ब्रोकरेज भी हुए बुलिश हुए। बाजार में आज IT शेयरों का दम दिखाई दिया। आईटी इंडेक्स 3.5 परसेंट उछल गया। आगे की अच्छी कमेंट्री और मार्जिन में सुधार से TATA ELXSI करीब साढ़े 8 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। ऊधर टेक महिंद्रा 6 परसेंट की मजबूती के साथ निफ्टी का टॉपर बना। इंफोसिस भी नतीजों के बाद साढ़े 3 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। एनर्जी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। CLSA की बुलिश रिपोर्ट से GAIL करीब 5 परसेंट भागा। HOEC, IOC के साथ साथ अदाणी पावर,टाटा पावर शेयर भी 4-5 परसेंट तक ऊपर चढ़ गये। इधर डीलर्स ने आज हुडको (Hudco) और एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
