डीलिंग रूम्स में आज इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश, इस होटल सेक्टर के स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग

Dealing Room Check: Indian Hotels पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस होटल सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक इस होटल के शेयरों में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 820-825 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:23 PM
Siemens पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक इस इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी के शेयर में मंदी आ सकती है। डीलर्स के मुताबिक आज FIIs की तरफ से शेयर में बिकवाली हुई है

Dealing Room Check: - फेड के इस साल 2 रेट कट की कमेंट्री से IT शेयरों में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। IT इंडेक्स निफ्टी का टॉप गेनर बना। ऑटो में भी जोरदार रफ्तार देखने को मिली। निफ्टी के टाप-5 गेनर में बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स शामिल रहे। डॉलर इंडेक्स में नरमी और चीन के राहत पैकेज से मेटल शेयर लगातार चौथे दिन चमके। इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़कर 200 DMA के पार निकला। हिंदुस्तान कॉपर में करीब पांच परसेंट का उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही वेदांता, नाल्को और हिंडाल्को भी 2 से तीन परसेंट चढ़ गये। शिपिंग और डिफेंस शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। आर्टिलरी गन का ऑर्डर मिलने से भारत फोर्ज 5% चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही 5% के उछाल के साथ GRSE दो दिनों में 25% दौड़ा। वहीं BDL, BEL और HAL में भी बहार नजर आई। शिपिंग शेयरों में SCI का स्टॉक 16 परसेंट दौड़ गया। इधर डीलर्स ने आज सीमेंस (Siemens) और इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SIEMENS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सीमेंस (SIEMENS) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज FIIs की तरफ से शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसका OI 4% गिरा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में लॉन्ग सौदे भी कटे हैं।


BPCL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

INDIAN HOTELS

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज होटल सेक्टर की कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस होटल के शेयरों में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।इसका OI 6% गिरा है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। डीलर्स

के मुताबिक शेयर में 820-825 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।