Dealing Room Check: लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए RBI के डेली VARIBLE RATE REPO यानी VRR शुरू करने से सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब तीन परसेंट चढ़ा। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया तीन से चार परसेंट चढ़े। इसके साथ ही मेटल और कैपिटल गुड्स में भी रौनक देखने को मिली। हालांकि FMCG और IT में दबाव नजर आया। एथनॉल की कीमतें बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिल सकती है। CNBC-आवाज की मेगा एक्सक्लूसिव खबर से PRAJ INDUSTRIES का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा। इधर डीलर्स ने आज इंफोसिस (INFOSYS) और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI LOMBARD) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने आईटी सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इंफोसिस (INFOSYS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 1980-2000 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज इंश्योरेंस सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI LOMBARD) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में FIIs की बिकवाली हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 30-50 रुपये की गिरावट की आशंका है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)