Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: KEI Industries पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 2925-2950 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
Laurus Labs पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में HNI की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 4-5% की पोजीशनल अपसाइड देखने को मिल सकती है

Dealing Room Check: - रियल्टी शेयर आज चौतरफा तेजी को लीड करते नजर आये। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 3 परसेंट ऊपर चढ़ गया। लोढ़ा, गोदरेज प्रॉपर्टी, फीनिक्स मिल्स 4 परसेंट तक ऊपर दिखाई दिया। ब्रोकरेज Goldman Sachs की बुलिश रिपोर्ट के बाद टाटा कंज्यूमर में 7 परसेंट से ज्यादा का उछाल दिखा। दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन BEL में गिरावट देखने को मिली। ऑर्डर लक्ष्य हासिल नहीं कर पाने से शेयर 4% लुढ़क गया। कंपनी को 25,000 करोड़ के टार्गेट के मुकाबले FY25 में 23,000 करोड़ के ऑर्डर मिले। गर्मियों की छुट्टियों से पहले होटल शेयरों में जबरदस्त रौनक नजर आई। इंडियन होटल्स और ताज GVK में 2 से 3 परसेंट का उछाल देखने को मिला। EIH और लेमन ट्री होटल्स में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज (KEI Industries) और लॉरस लैब्स (Laurus Labs) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

KEI Industries

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने केबल और वायर सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 2925-2950 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक इसका 4% बढ़ा है और इसमें ताजा खरीदारी नजर आई।


अगर टैरिफ को लेकर ट्रंप कोई निगेटिव ऐलान नहीं करते हैं, तो बाजार में बनी रहेगी पॉजिटिविटी - एक्सपर्ट

Laurus Labs

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने लॉरस लैब्स (Laurus Labs) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि मार्च एक्सपोर्ट से पहले काउंटर में HNI की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 4-5% की पोजीशनल अपसाइड देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।