Market Mantra: - कल के पैनिक मूव के बाद आज बाजार में तेजी नजर आ रही है। कल बाजार डेढ़ परसेंट गिर गया था लेकिन फिलहाल आज ये 1 परसेंट मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज देर रात ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर बाजार की नजरें बनी हुई हैं। आज ट्रंप कौन से ऐलान करते हैं, वह बाजार के लिए पॉजिटिव रहेंगे या निगेटिव रहेंगे। टैरिफ किन सेक्टर पर रेसीप्रोकल रहेंगे और उन सेक्टर्स पर उन ऐलानों का कितना असर होगा। बाजार इसी उधेड़बुन में नजर आ रहे हैं। इस बीच हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत करते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री की निफ्टी पर राय
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि छुट्टियों में यानी कि अप्रैल और मई के महीने बाजार के अच्छे रहने की उम्मीद है। मार्च तक बाजार में मार-काट देखने को मिली लेकिन अब इसमें अच्छा बेस फॉर्मेशन बनते हुए दिखा है। आज एक बड़ा इवेंट है बाजार की निगाहें ट्रंप के ऐलानों पर लगी हुई हैं। कल वीकली एक्सपायरी होनी है लेकिन उसके पहले मार्कटे की ब्रेथ अच्छी नजर आ रही है। बाजार थोड़ा रेस्पाइट लग रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक निफ्टी 23000 का लेवल होल्ड कर रहा है। तब तक इंडेक्स में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। 50 डे मूविंग एवरेज के ऊपर जब तक इंडेक्स रहता है तब तक मार्केट में पॉजिटिविटी रहनी चाहिए। इस एक्सपायरी के टारगेट मुझे 23800 से 23900 तक नजर आ रहे हैं।
कुल मिलाकर हमें बाजार में पॉजिटिविटी की उम्मीद है। इसमें सिर्फ एक दिक्कत ट्रंप के टैरिफ ऐलान हो सकते हैं। अगर ट्रंप कोई निगेटिव ऐलान नहीं करते हैं तो बाजार में पॉजिटिविटी बनी रह सकती है।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री पसंदीदा स्टॉक्स
Polycab Future : खरीदें- 5250 रुपये, टारगेट - 5500 रुपये, स्टॉपलॉस - 5140 रुपये
CDSL Future : खरीदें - 1219 रुपये, टारगेट - 1285 रुपये, स्टॉपलॉस - 1191 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)