Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज ऑटो और इंश्योरेंस शेयर में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: M&M पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 2880-2900 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 5:52 PM
ICIC PRU LIFE पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 625-630 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: फेडरल रिजर्व की ओर से आगे ब्याज दरों में कटौती के संकेतों से बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी ने 23481 के HIGH के साथ नया शिखर बनाया। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। INDIA VIX 14 के नीचे फिसला। रियल एस्टेट, IT और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई। ऑरेकल फाइनेंस 9% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं रियल एस्टेट कंपनियों में DLF और गोदरेज प्रॉपर्टीज में 2 से 3% का उछाल देखने को मिला। MODI 3.0 में प्राइवेट कैपेक्स बढ़ने की उम्मीद से कैपिटल गुड्स शेयरों में तेजी आई। डिक्सन, सीमेंस और KEI के स्टॉक्स 4% उछले। इसके साथ ही L&T, ABB और कमिंस में भी रौनक नजर आई। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई प्रू लाइफ के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    M&M

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज इस शेयर में आज नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 2880-2900 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है। कंपनी मॉर्गन स्टेनली कॉन्फ्रेंस में शामिल है।


    एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में तीन कमाया 11% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    ICICI PRU LIFE

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज इंश्योरेंस कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईसीआईसीआई प्रू लाइफ (ICICI PRU LIFE) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में नई खरीदारी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 625-630 का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। इस स्टॉक में ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।