Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, ऑटो सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश

Dealing Room Check: ESCORTS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस ऑटो सेक्टर के स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स द्वारा इसके शेयरों में ताजा बिकवाली हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 3280-3300 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 3:48 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, ऑटो सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश
NYKAA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स द्वारा शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 180-185 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - सरकारी बैंक और NBFCs में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसले। श्रीराम फाइनेंस चार परसेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही चोला फाइनेंस और L&T फाइनेंस भी 3% फिसले। कमजोर बाजार में दूसरे दिन भी रियल्टी शेयर चढ़े। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। ओबेरॉय रियल्टी 3% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही प्रेस्टीज, लोढ़ा और गोदरेज प्रॉपर्टीज में भी रौनक देखने को मिली। 4 साल बाद D.A.P की कीमतों में 12 से 15 परसेंट बढ़ने की उम्मीद से फर्टिलाइजर शेयरों में रौनक नजर आई। FACT, RCF और NFL 4% उछले। इसके साथ ही GSFC और दीपक फर्टिलाइजर्स में भी खरीदारी दिखी। इधर डीलर्स ने आज एस्कॉर्ट्स (ESCORTS) और नायका (NYKAA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

ESCORTS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने एस्कॉर्ट्स (ESCORTS) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक FIIs द्वारा शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स की स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसका OI 7% बढ़ा और नए शॉर्ट बने हैं। डीलर्स के मुताबिक इसमें 3280-3300 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें