Dealing Room Check: IT शेयरों में लगातार पांचवें दिन तेजी की बहार देखने को मिली। TCS, इंफोसिस में 1.5 परसेंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। वहीं टाटा एलेक्सी सबसे ज्यादा करीब तीन परसेंट ऊपर चढ़ गया। दूसरी तरफ फार्मा और रियल्टी में आज मुनाफावसूली देखने को मिली। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज जोरदार तेजी नजर आई। BSE, 10% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही CDSL भी 7% चढ़कर कारोबार करता नजर आया। वहीं साथ ही एंजेल वन और CAMS में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज पेटीएम (PAYTM) और गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पेटीएम (PAYTM) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 975-985 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस शेयर में दिसंबर सीरीज में ताजा खरीदारी हुई है और इसका OI 16% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज रियल सेक्टर के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने गोदरेज प्रॉपर्टीज (GODREJ PROPERTIES) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। घरेलू फंड्स की शेयर में बिकवाली देखने को मिली। डीलर्स ने इसमें STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर लॉन्ग कटे हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 2840-2850 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)