Midcap Mantra: -बाजार में फिलहाल तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के कारोबार करते नजर आये। निफ्टी बैंक में तेजी दिख रही है। मिडकैप, स्मॉलकैप में भी मजबूती देखने को मिल रही है। मिडकैप के स्टॉक्स की बात करें तो ऑयल एंड गैस सेक्टर के कैस्ट्रोल, आईजीएल, एमजीएल और जीएसपीएल के शेयरों की चमक बढ़ी है। आईटी सेक्टर के टाटा ELXSI, एक्सिसकेड्स और केपीआईटी टेक के शेयर तेजी में कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फार्मा शेयरों में डिविस लैब, अजंता फार्मा, आरती फार्मा और RPG LIGE के शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ प्रेस्टीज एस्टेट, गोदरेज प्रॉपर्टीज, शोभा और ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल की निफ्टी पर राय
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में निफ्टी पर व्यू पॉजिटिव ही रहेगा। जिस तरह पिछल 2-3 दिनों से इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। हमारा पहला टारगेट 24600 के करीब था। यहां पुलबैक की रैली आ सकती है। लेकिन जिस हिसाब से सेक्टर रोटेशन हो रहा है आईटी में जैसा मूव दिख रहा है। उस लिहाज हमें लगता है कि आज ये कैश में 24600 का लेवल पार कर जायेगा। वहीं शॉर्ट टर्म में 25000 या 25100 जो पिछला रेजिस्टेंस जोन उसको छूता नजर आ रहा है। अगर आज वोलैटिलिटी के चलते निफ्टी में थोड़ा करेक्शन भी देखने को मिलता है तो भी इसमें लॉन्ग पोजीशन बांध सकते हैं। इसमें कुल मिलाकर हमारा व्यू पॉजिटिव ही बना रहेगा।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल की बैंक निफ्टी पर राय
बैंक निफ्टी पर ब्रिजेश ऐल ने कहा कि 39 ट्रेडिंग सेशन के बाद 53000 के मार्क को क्लीयर किया है। इस पर हमारा पॉजिटिव नजरिया है। मुझे लगता है कि इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक जैसे फ्रंटलाइन स्टॉक्स में अच्छा मूव दिखा सकते हैं। मुझे ऐसा लगता है हमें इस महीने में बैंक निफ्टी में 55000 तक का मूव देखने को मिल सकता है। दोनों इंडेक्सेस यानी कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में हमारा नजरिया पॉजिटिव रहेगा। अगर वोलैटिलिटी के चलते इसमें कुछ इंट्राडे डिप आता है तो उसे बाईंग के नजरिये देख सकते हैं।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल पसंदीदा स्टॉक्स
Chola Finance Future : बेचें - 1533 रुपये, टारगेट - 1350 रुपये, स्टॉपलॉस - 1575 रुपये
Philip Carbon Future : खरीदें - 461 रुपये, टारगेट - 500 रुपये, स्टॉपलॉस - 445 रुपये
अरुण ने कहा कि ये दोनों स्टॉक्स अगले कुछ दिनों में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)