Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में शुरुआती बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो केपीआईटी टेक्नोलॉजी, टाटा एलेक्सी, अदाणी पोर्ट्स, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, यस बैंक, आईजीएल और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि ओबेरॉय रियल्टी, सिंजीन, एबी फैशन एंड रिटेल, मेट्रोपोलिस हेल्थ, आईटीसी, वरुण बेवरेजेज, पीबी फिनटेक, क्रॉम्प्टन और एमसीएक्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24600, 24700 और 24800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53300, 53400 और 53500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 53000, 52900 और 52800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
ACC Future : खरीदें - 2271 रुपये, टारगेट - 2340 रुपये, स्टॉपलॉस - 2235 रुपये
GNFC Future : खरीदें - 635 रुपये, टारगेट - 660/665 रुपये, स्टॉपलॉस - 622 रुपये
MCX Future : खरीदें - 6470 रुपये, टारगेट - 6650 रुपये, स्टॉपलॉस - 6398 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Ultratech Cement पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 11900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 236.20 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 325 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 160 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)