ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, मुनाफे के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Maharashtra Seamless पर LKP Securities के रूपक डे ने 729 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 830 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। EIL पर मार्केट एक्सपोर्ट अमित सेठ ने 202 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 238 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
Tube Investments पर SAMCO Securities के ओम मेहरा ने 3738 रुपये के लेवल पर 3930 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते LKP Securities के रूपक डे, Yes Securities के लक्ष्मीकांत शुक्ला और SAMCO Securities के ओम मेहरा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.6% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर लक्ष्मीकांत शुक्ला के सुझाये स्टॉक्स ने 0.11% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 7.9% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Maharashtra Seamless


रूपक डे ने इस स्टॉक में 729 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 830 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 699 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Yes Securities के लक्ष्मीकांत शुक्ला का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIL

लक्ष्मीकांत शुक्ला ने इसमें 202 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 238 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 197 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tube Investments

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 3738 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3508 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3930 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY MCX

रूपक डे ने इस स्टॉक में 6500 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 7000 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 6300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बाजार में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन दबाव, शार्ट टर्म में मुनाफे के लिए एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स में लगाया दांव

Yes Securities के लक्ष्मीकांत शुक्ला का कमाईवाला स्टॉकः BUY IDFC First Bank

लक्ष्मीकांत शुक्ला ने इसमें 66 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 70.5 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 63.8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Paytm

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 961 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 935 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1060 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Sheela Foam

रूपक डे ने इस स्टॉक में 855 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 960 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 824 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Yes Securities के लक्ष्मीकांत शुक्ला का कमाईवाला स्टॉकः BUY CESC

लक्ष्मीकांत शुक्ला ने इसमें 193 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 204 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 185 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।